֍:गुजरात CM ने दी सहायता पैकेज को मंजूरी §ֆ:गुजरात सरकार के कैबिनेट बैठक में इस मामले में विस्तृत चर्चा की गई थी और कल सर्वे के बाद सहाय पैकेज को मंजूरी दी गइ थी. जिसकी घोषणा आज विधानसभा सदन के अंदर कृषि मंत्री राघवजी पटेल ने की थी. उन्होंने कहा कि राज्य के 9 जिलों के 4.06 लाख हेक्टेयर विस्तार मे हुई नुकसानी के सर्वे के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सहायता पैकेज को मंजूरी दी थी. गुजरात सरकार ने बड़ा मन रखते हुए एसडीआरएफ के अलावा राज्य के बजट से भी अतिरिक्त सहायता दी गई है जिससे किसानों को हुई नुकसानी के सामने थोड़ी राहत मिल पाये.
§֍:जानें कैसे मिलेगा लाभ§ֆ:इसके अलावा ऐसे मामले में निर्धारित मानदंडों के अनुसार भूमि जोत के आधार पर यदि सहायता के रूप में देय राशि रु. यदि 3500/- से कम हो तो ऐसे में प्रति अकाउंट कम से कम 3500 रुपये का भुगतान करना होगा. जिसमें एसडीआरएफ से रु.1000/- एवं अंतर राशि रु.2500/- राज्य बजट से भुगतान किया जाएगा. गुजरात सरकार का दावा है कि इस पैकेज से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और साथ ही आने वाले दिनों में उनको हुए नुकसान की भरपाई होगी. सरकार को आशा है कि सर्वे में शामिल सभी विस्तारों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, वैसे में देखना यह होगा कि क्या सरकार के पैकेज का सीधा लाभ किसान उठा पाएंगे?
§गुजरात की भूपेन्द्र पटेल सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है. गुजरात सरकार ने किसानों के लिए कृषि राहत पैकेज का ऐलान किया है. गुजरात सरकार ने पिछले महीने हुई भारी बारिश के बाद हुई कृषि नुकसानी के लिए सहाय पैकेज की घोषणा की है. 9 जिलों के 45 तहसीलों के किसानों के लिए ₹ 350 करोड़ की कृषि सहाय की घोषणा की गई है. जुलाई महीने के तीसरे सप्ताह में गुजरात के 9 जिले जूनागढ़, पोरबंदर, देवभूमि द्वारका, राजकोट, आणंद, भरूच, सूरत, नवसारी और तापी में लगातार भारी बारिश हुई थी, जिसकी वजह से कृषि फसलों को और जमीनों को नुकसान हुआ था. जिसके बाद राज्य सरकारने नुकसानी के सर्वे के लिए आदेश दिया था.

