֍:
मिस इंडिया कॉन्टेस्ट का दिया एग्जाम्पल
§ֆ:स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी चर्चा में बने रहने के लिए ऐसी बयानबाजियां करते हैं, जिन पर विवाद हो. मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में दलित या आदिवासी प्रतिभागियों की कमी को लेकर उनका दिया गया बयान ऐसा ही है. राहुल जानते हैं कि मिस इंडिया का सरकार गठन से कोई लेना देना नहीं है. लेकिन वो फिर भी सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें करते हैं क्योंकि इससे हेडलाइंस बनती हैं.§भारतीय जनता पार्टी की पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बयान दिया है. यह बात उन्हेंने एक पॉडकास्ट के दौरान कही थी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पॉलिटिक्स में एक चेंज आया है. उन्हें लगता है कि उन्हें सफलता मिल गई है. वह सफल हो गए हैं. जब वह जाति की बात करते हैं तो बहुत संभलकर बोलते हैं. संसद में सफेद टीशर्ट पहनते हैं. वह जानते हैं कि वह युवाओं को किस तरह का मैसेज दे रहे हैं. वह कई मायनों में सोच-विचारकर कदम उठाते हैं. उन्होंने कहा कि वह एक अलग तरह की पॉलिटिक्स कर रहे हैं. आप उनके कदम को सही, गलत या बचकाना बोल सकते हैं. लेकिन वह अलग तरह की राजनीति कर रहे हैं.

