֍:जानें 13वें दिन कितनी हुई कमाई?§ֆ:‘स्त्री 2’ के आगे सिनेमाघरों में रिलीज होने का जोखिम उठाकर ‘खेल खेल में’ की ऐसी वाट लगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हाय तौबा करने के बाद भी मुट्ठीभर कमाई नहीं कर पा रही है. फिल्म में खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार से लेकर फरदीन खान, एमी विर्क, वाणी कपूर और तापसी पन्नू सहित कई कलाकार हैं बावजूद इसके ‘खेल खेल में’ को दर्शक नसीब नहीं हो रहे हैं. 100 करोड़ के बजट में बनी इस कॉमेडी ड्रामा को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं लेकिन ये आधा बजट तो दूर 25 लाख भी बटोर नहीं पाई है.§֍:§ֆ:फिल्म की कमाई की बात करें तो इसन पहले हफ्ते में 19.35 करोड़ कमाए थे. दूसरे हफ्ते के दूसरे फ्राइडे फिल्म ने 70 लाख, दूसरे शनिवार 1.35 करोड़, दूसरे रविवार1.75 करोड़ और दूसरे सोमवार 85 लाख का कारोबार किया. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं. बता दें कि ‘खेल खेल में’ ने रिलीज के 13वें दिन 75 लाख का कारोबार किया है. कुल कलेक्शन की बात करें तो अब 24.75 करोड़ रुपये हो गया है.§֍:’वेदा’ ने इतना किया कलेक्शन§ֆ:’वेदा’ ने अपने शुरुआती दिनों में रिलीज पर अच्छी कमाई की थी लेकिन फिर ये इतनी लुढक गई कि साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई. फिल्म ने जैसे-तैसे एक हफ्ता तो पार कर लिया लेकिन दूसरे हफ्ते में ‘वेदा’ के लिए कमाई करना मुश्किल हो रहा है. ‘वेदा’ के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 17.6 करोड़ कमाए थे. ‘वेदा’ ने रिलीज के बाद से अब तक यानि 13वें दिन 26 लाख कमाए हैं. इसी के साथ ‘वेदा’ का 13 दिनो का कुल कलेक्शन अब 19.96 करोड़ रुपये हो गया है.§हाल ही में ‘खेल-खेल में’ और ‘वेदा’ फिल्म रिलीज हुई थी, जिसको लेकर लोग काफी उत्सुक थे. जॉन अब्राहम को फिल्म में देख संभावना थी, कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बता दें कि ‘वेदा’ के साथ ‘खेल-खेल में’ फिल्म भी अब कमाई नहीं कर पा रही है. वहीं श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है.

