֍:Hanuman के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी §ֆ:इसी कड़ी में फिल्म के सीक्वल को लेकर एक ओर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. दरअसल, अब राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर ‘हनुमान’ के मेकर्स ने फैन्स को एक बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है. कम बजट में बनी इस फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स और VFX की बहुत चर्चा है. रिपोर्ट्स के हिसाब से 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान’ के विजुअल्स 100 करोड़ में बनी फिल्मों जितने इम्प्रेसिव बताए जा रहे हैं.
§֍:आ रहा है ‘हनुमान’ का सीक्वल §ֆ:डायरेक्टर प्रशांत वर्मा पहले ही ये बता चुके हैं कि वो प्राचीन देवताओं की शक्तियों पर बेस्ड एक सुपरहीरो यूनिवर्स खड़ा करने का प्लान कर रहे हैं. लेकिन वो अपने इस प्लान पर आगे तभी बढ़ेंगे जब ‘हनुमान’ कामयाब हो जाएगी. तो ‘हनुमान’ की ब्लॉकबस्टर कामयाबी के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का सीक्वल अनाउंस कर दिया है. अगली फिल्म का टाइटल ‘जय हनुमान’ रखा गया है.
§֍:डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने की घोषणा §ֆ:राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने ‘जय हनुमान’ की अनाउंसमेंट के साथ फैन्स को सरप्राइज कर दिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रशांत ने लिखा, ‘दुनिया भर से ‘हनुमान’ पर बरसे अथाह प्रेम और सपोर्ट के लिए आभार के साथ, मैं खुद को किए एक वादे के साथ, एक नए सफर की दहलीज पर खड़ा हूं! राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर #JaiHanuman का प्री-प्रोडक्शन शुरू होता है.’ प्रशांत ने पोस्ट के साथ ‘जय हनुमान’ का एक पोस्टर भी शेयर किया. साथ ही एक तस्वीर में वो खुद, हाथ में ‘जय हनुमान’ की स्क्रिप्ट लिए नजर आ रहे थे.
§12 जनवरी को तेलुगू इंडस्ट्री में बनी फिल्म हनुमान ने दर्शकों का खूब दिल जीता. फिल्म ने फैंस क जमकर एंटरटेन भी किया. हालांकि फिल्म तेलुगू इंडस्ट्री में बनी है. लेकिन इस फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया गया. ऑरिजिनल तेलुगू वर्जन के साथ फिल्म ने हनुमान ने हिंदी में भी जबरदस्त कमाई की, और जनता का खूब दिल जीता. तेलुगू स्टार तेज सज्जा के लीड रोल वाली इस फिल्म को रिव्यू भी बहुत सॉलिड मिले हैं.

