֍:ओडिशा में भारी बारिश§ֆ:आईएमडी ने ओडिशा के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है. इसको लेकर कहा गया कि 29 अगस्त से 31 अगस्त तक ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है. गुरुवार को ओडिशो के मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर और रायगढ़ा जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को मलकानगिरी और कोरापुट के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है. 30 अगस्त को कुछ अन्य जिलों के लिए भी ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है. मछुआरों को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि 30 और 31 अगस्त को ओडिशा के तटों के साथ-साथ समुद्र में न जाएं.§֍:आईएमडी ने ओडिशा के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है. इसको लेकर कहा गया कि 29 अगस्त से 31 अगस्त तक ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है. गुरुवार को ओडिशो के मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर और रायगढ़ा जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को मलकानगिरी और कोरापुट के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है. 30 अगस्त को कुछ अन्य जिलों के लिए भी ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है. मछुआरों को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि 30 और 31 अगस्त को ओडिशा के तटों के साथ-साथ समुद्र में न जाएं.§ֆ:मौसम विभाग की ओर से अगले सात दिनों के लिए कहा गया कि आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कई जिलों में अधिक बारिश की संभावना है. वहीं, पश्चिमी तट पर भी बारिश तेज होने की संभावना है, जिसका असर केरल, कर्नाटक और गोवा के पहाड़ी इलाकों पर पड़ेगा. बता दें कि आज गुरुवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश शुरु हो गई. इस दौरान यूपी के नोएडा, दिल्ली के कई इलाकों में सुबह बारिश दर्ज की गई. §भारत की राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों से हल्की बारिश देखी जा रही है. इसी के साथ गुजरात, पंजाब, यूपी और हरियाणा कई इलाकों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने गुजरात में बुधवार तक के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था लेकिन गुरुवार से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यानी बारिश की मात्रा में कमी दर्ज की जा सकती है.

