֍:किसानों का होगा सर्वेक्षण§ֆ:सरकार की ओर से पान उत्पादकों का सर्वेक्षण कराया जाएगा. साथ ही उनको किसान क्रेडिट भी प्रदान कराया जाएगा. इससे किसान भाई बैंको के माध्यम से ऋण सुविधा मिलेगी. यह सर्वेक्षण पान की खेती करने वाले किसानों को लाभ पहुंचाएगी और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करने में मदद करेगा. 2025-26 के वित्तीय वर्ष में किसानों को पान विकास योजने के तहत पान के क्षेत्र का विस्तार 42.50 हेक्टेयर में किया जाएगा. इसकेलिए 5 करोड़ रुपये की मंजूरी भी दे दी गई है. §֍:कितनी मिलेगी सब्सिडी?§ֆ:पान की खेती करने के लिए किसानों को सरकार बरेजा निर्माण पर अनुदान प्रदान करेगी. ये सब्सिडी न्यूनतम 11,750 रुपये से अधिकतम 35,250 रुपये तक प्रदान की जा रही है. बता दें कि किसान भाई इस योजना का लाभ केवल 3 साल तक ही ले सकेंगे. राज्य में इस योजना को जारी करने का उद्देश्य अधिक से अधिक पान किसानों को पान की खेती के रकबे को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है.§֍:ऐसे मिलेगा फायदा§ֆ:राज्य सरकार की ओर से पान किसानों को सब्सिडी लॉटरी के माध्यम से दी जाएगी. इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को तीन वर्ष का इंतजार करना होगा. यह योजना पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर चलेगी.§֍:इन इलाकों में मिलेगी सब्सिडी§ֆ:
• नालंदा
• शेखपुरा
• दरभंगा
• समस्तीपुर
• औरंगाबाद
• गया
• खगड़िया
• बेगूसराय
• मुजफ्फरपुर
• मधुबनी
• नवादा
• वैशाली
• सारण
• मुंगेर
• पूर्वी चंपारण
§भारत में केंद्र और राज्यों की सरकारें किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं. इसी के चलते बिहार सरकार की ओर से किसानों को पान की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. किसानों को यहां पान की खेती करने पर सब्सिडी दी जा रही है. राज्य सरकार की ओर से पान विकास योजना के अंतर्गत 5 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है. इससे पान की खेती का रकबा भी बढ़ेगा. साथ ही किसानों को पान की फसल से मुनाफा भी होगा. ऐसे में किसानों का सर्वे करके राज्य सरकार किसान क्रेडिट कार्ड में भी उनकी मदद करेगी. बता दें कि किसानों को बरेजा के निर्माण पर अनुदान दिया जाएगा. बिहार की ये याजना शुराआती दौर में 15 जिलों में लागू होगी.

