֍:IB अलर्ट के बाद एक्शन §ֆ:रिपोर्ट की मानें तो, मोहन भागवत की सुरक्षा आईबी के थ्रेट अलर्ट के बाद बढ़ाई गई है. अब नई सिक्योरिटी के बाद CISF की टीम उस स्थान पर पहले से ही मौजूद रहेगी जहां मोहन भागवत को जाना होगा. मौजूदा समय में उनकी सुरक्षा में 58 कमांडो क्लॉक वाइज तैनात रहते हैं.
§֍:किसे मिलती है ASL सुरक्षा? §ֆ:जिस शख्स को ASL स्तर की सुरक्षा मिलती है उसकी सुरक्षा से संबंधित जानकारी जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभागों जैसी स्थानीय एजेंसियों की भागीदारी को अनिवार्य करता है. जानकारी के अनुसार, इसमें बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा होता है. साथ ही चॉपर यात्रा की अनुमति केवल विशेष रूप से डिजाइन किए गए हेलीकॉप्टरों में ही दी जाती है. जिसके लिए अलग तरह का प्रोटोकॉल होता है.§आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत चर्चाओं में बनें रहते हैं. हाल ही में उनको लेकर एक ओर बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्र सरकार ने भागवत की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं. हालांकि पहले भी आरएसएस प्रमुख भागवत को Z Plus श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर एडवांस सिक्योरिटी लाइजन ASL में कर दिया गया है. बता दें आरएसएस प्रमुख की सुरक्षा में CISF के जवानों की तैनाती रहती है.

