• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home अन्य

भारत-सिंगापुर के बीच हुई दूसरी गोलमेज बैठक, दौरे की तैयार की गई रूपरेखा

Fiza by Fiza
August 27, 2024
in अन्य
0
भारत-सिंगापुर के बीच हुई दूसरी गोलमेज बैठक, दौरे की तैयार की गई रूपरेखा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:भारत और सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्रियों के बीच दूसरा गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही सिंगापुर का दौरा करेंगे। मंत्रियों की गोलमेज बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की सिंगापुर यात्रा को लेकर भी चर्चा हुई। सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन ने कहा कि दोनों देशों के मंत्रियों के बीच काफी अच्छी बातचीत हुई और इस चर्चा में इस पर फोकस किया गया कि दोनों देश कैसे डिजिटल, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवाओं, कनेक्टिविटी और उन्नत विनिर्माण के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ा सकते हैं।

भारत-सिंगापुर के बीच दूसरा गोलमेज सम्मेलन
भारत और सिंगापुर के बीच यह दूसरा मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन है। पहली बार साल 2022 में इसका आयोजन किया गया था, तब सिंगापुर के तत्कालीन उप-प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने भारत का दौरा किया था। विवियन बालकृष्णन ने कहा कि इस चर्चा में उन्नत विनिर्माण और सेमीकंडक्टर्स के साथ ही विमानन और समुद्री संपर्क जैसे नए क्षेत्रों में भी दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। सिंगापुर के मीडिया के अनुसार, बालकृष्णन ने सोमवार को कहा कि दोनों देश उन्नत विनिर्माण और सेमीकंडक्टर पर सहयोग करना चाहते हैं – ये ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें भारत विस्तार करना चाहता है, वहीं सिंगापुर अपने से कहीं अधिक बेहतर बना सकता है।

भारत के विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग
सिंगापुर के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत में आने वाले वर्षों में विमानन क्षेत्र में भी जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। पिछले वर्ष ही भारत की तरफ से 1,000 से अधिक विमानों का ऑर्डर दिया है। इससे आने वाले वर्षों में विमानन रखरखाव और हवाई संचालन जैसी सेवाओं के लिए बेहतरीन अवसर पैदा होंगे और ये एक ऐसा क्षेत्र है, जहां सिंगापुर और इसकी कंपनियां वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी हैं।

भारत की तरफ से ये मंत्री हुए बैठक में शामिल
बालकृष्णन के अलावा, दोनों देशों की गोलमेज बैठक में सिंगापुर का प्रतिनिधित्व उप-प्रधान मंत्री और व्यापार और उद्योग मंत्री किम योंग, गृह मामलों और कानून मंत्री के. षनमुगम, डिजिटल विकास और सूचना मंत्री जोसेफिन टेओ, जनशक्ति मंत्री तान सी लेंग और परिवहन मंत्री ची होंग टाट ने किया। वहीं भारत का प्रतिनिधित्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, रेलवे और सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया।
§सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन ने कहा कि दोनों देशों के मंत्रियों के बीच काफी अच्छी बातचीत हुई और इस चर्चा में इस पर फोकस किया गया कि दोनों देश कैसे डिजिटल, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवाओं, कनेक्टिविटी और उन्नत विनिर्माण के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ा सकते हैं।

Previous Post

कैबिनेट ने 10,579 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ विज्ञान धारा योजना को मंजूरी दी

Next Post

30 अगस्त को आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होंगे चंपई सोरेन

Next Post
30 अगस्त को आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होंगे चंपई सोरेन

30 अगस्त को आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होंगे चंपई सोरेन

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.