֍:BJP ने जारी की तीसरी लिस्ट §ֆ:इससे पहले भाजपा दो और सूची जारी कर चुकी है. पहली सूची में भाजपा ने 15 उम्मीदवार उतारे, तो दूसरी लिस्ट में सिर्फ एक नाम था. इसके बाद यह तीसरी लिस्ट भाजपा ने मंगलवार को जारी की है. इन सबसे पहले भी पार्टी ने 44 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की थी. जिसे कि कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद वापस ले लिया गया था.
इस लिस्ट के मुताबिक बलदेव राज शर्मा को श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं पहली सूची (जो वापस ले ली गई) में इस सीट से रोहित दुबे को टिकट दिया गया था. इस लिस्ट में बलदेव शर्मा ने रोहित दुबे की जगह ली. यानी अब तक भाजपा जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में कुल 45 नामों की घोषणा कर चुकी है.
§֍:कार्यकर्ताओं ने जमकर किया विरोध §ֆ:सबसे पहली लिस्ट को लेकर क्षेत्रीय स्तर पर भाजपा को काफी विरोध का सामना करना पड़ा था. पहली लिस्ट को लेकर बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता पहली लिस्ट में अपने नाम नहीं होने की वजह से नाखुश थे, जिस वजह से बीजेपी को नए सिरे से लिस्ट जारी करनी पड़ी. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होने हैं.§֍:तीन चरणों में होंगे चुनाव§ֆ:बता दें कि राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए चुनाव आयोग ने कुछ दिनों पहले चुनाव तारीखों का ऐलान किया था. जम्मू कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा. सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव 3 चरणों में कराए जाएंगे. विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे. पहले फेज में 24 सीटों पर, दूसरे फेज में 26 सीटों पर और तीसरे फेज में 40 सीटों पर मतदान होना है.
§जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तीसरी सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में दूसरे चरण के 10 उम्मीदवार तो तीसरे चरण के 19 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है.

