• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

MP: गाय पालन पर सब्सिडी, पशुपालन पर बोनस, सीएम मोहन योदव का बड़ा ऐलान

Fiza by Fiza
August 27, 2024
in कृषि समाचार
0
MP:  गाय पालन पर सब्सिडी, पशुपालन पर बोनस, सीएम मोहन योदव का बड़ा ऐलान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
֍:दूध पर मिलेगा बोनस §ֆ:सीएम मोहन यादव ने कहा कि अगर घर-घर में गोपाल बनाना है तो घर-घर गोपालन किया जाना चाहिए. इसलिए सरकार 10 से अध‍िक गायें पालने पर अनुदान देगी. इस देश में दूध, दही की नदियां बहती आई हैं. गोपाल कृष्‍ण का जमाना वापस लाना है तो गोपालन, पशुपालन को बढ़ावा देना होगा.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, किसानों की खेती से आय बढ़ाने के अलावा दूध उत्‍पादन से हाेने वाली आय भी बढ़ानी होगी. इसलिए हमारी सरकार जिस प्रकार गेहूं और अन्‍य फसलों पर बोनस देती है, वैसे ही दूध उत्‍पादन पर भी बोनस देने का काम करेगी.

§֍:छुट्टा पशुओं पर बड़ा फैसला§ֆ:इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने पशुओं को आवारा नहीं बोलने और उसकी जगह पर निराश्रित शब्द इस्तेमाल करने का आदेश दिया. कई राज्यों में छुट्टा पशुओं की समस्या बड़ी है. इसमें मध्य प्रदेश भी है. इसे लेकर राजनीति भी होती रही है. इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छुट्टा पशुओं को आवारा पशु के बदले निराश्रित बोलने का आदेश जारी किया. भारतीय जनता पार्टी के एक पूर्व विधायक ने इस बाबत सरकार को प्रस्ताव भेजा था, जिसे सरकार ने मान लिया और पशुओं को निराश्रित बोलने का आदेश दिया.

§֍:गौ-वंश की रक्षा पर आदेश§ֆ:अभी हाल में गौ-वंश की रक्षा को लेकर मोहन यादव सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया था. इस नए कानून के तहत 7 साल की सजा का प्रावधान किया गया. मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध (संशोधन) अधिनियम 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया गया. मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार ने गौ तस्करी को लेकर कड़ा रूख अख्तियार किया है. सरकार की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.
नए कानून के तहत गौ-तस्करी के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 7 साल की सज़ा का भी प्रावधान है. इसके अलावा गौ-तस्करी में शामिल वाहन भी राजसात होगा. विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान सरकार ने संशोधन विधेयक पास किया था और अब राज्यपाल की सहमति के बाद इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

§MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव धार जिले के अमझेरा में आयोज‍ित श्रीकृष्‍ण पर्व में शामिल हुए. यहां उन्‍होंने गोपालन को लेकर एक बड़ी घोषणा की है. उन्‍होंने 10 से अध‍िक गाय पालने वाले पशुपालकों को सब्सिडी देने का ऐलान किया है. सीएम ने कहा कि प्रदेश में गोवंश को बढ़ाने के लिए खिड़क और कांजी हाऊस (कत्‍लखाने) बंद किए जाएंगे. इनके स्थान पर जगह-जगह गौशालाएं खोली जाएंगी और सरकार इनको पैसे देगी. इन गौशालाओं में बूढ़ी, अपाहिज और वैसे गोवंश को भी पाला जाएगा, जिन्‍हें कोई अपनाने को तैयार नहीं है.

खिड़क और कांजी हाऊस के स्थान पर गौशालाएं खोली जायेंगी। दस से अधिक गायें पालने वालों को सरकार अनुदान देगी। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए गौपालकों से सरकार दूध खरीदेगी और उस पर बोनस भी देगी। #DrMohanYadav#CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/szvUpTbUbj

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 25, 2024
Previous Post

नई तकनीक, कम लागत, अधिक मुनाफा! वैज्ञानिक अमरजीत सिंह ने दिए किसानों को खेती के सुझाव

Next Post

J-K विधानसभा चुनाव: BJP की तीसरी लिस्ट जारी, कई नामों पर लगा क्रोस

Next Post
J-K विधानसभा चुनाव: BJP की तीसरी लिस्ट जारी, कई नामों पर लगा क्रोस

J-K विधानसभा चुनाव: BJP की तीसरी लिस्ट जारी, कई नामों पर लगा क्रोस

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.