֍:तेज बहाव में बह गए महिला और दो बच्चे§ֆ:रामबन प्रशासन के अनुसार बादल दोपहर करीब ढाई बजे फटा है और टांगर व दादीर नालों का जलस्तर बढ़ने पर मलबे के साथ पानी जिस पंचायत से भी निकला वहां पर तबाही मचाता चला गया। कुमैत हला पंचायत में जब मलबा व पानी पहुंचा तो मकान के अंदर मौजूद नसीमा बेगम (42), उनका बेटा यासिर अहमद (16) और छह साल की बेटी तेज बहाव में बह गई है।
§֍:प्रशासन ने शुरू किया बचाव कार्य§ֆ:रामबन प्रशासन को जब इसके बारे में पता चला तो तुरंत बचाव को टीम को रवाना कर दिया गया। लेकिन प्रभावित इलाके तक पहुंचने के लिए घंटों लग गए। बादल फटने से आई बाढ़ से नाले पर बना मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था और वहां तक पहुंचना मुश्किल हो गया।§रामबन तहसील की राजगढ़ के कुमाटे, धरमन और हल्ला पंचायत में बादल फटने से मां और दो बच्चे तेज बहाव में बह गए है। जब रामबन प्रशासन को इसका पता चला तो बचाव कार्य के लिए टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया।

