֍:बंगाल की सड़कों पर उतरे छात्र §ֆ:
कोलकाता की सड़कों पर भारी पुलिस बल तैनात है. ड्रोन से निगरानी की जा रही है और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. शहर में छिटपुट बारिश हो रही है लेकिन पुलिस बल तैनात है. सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए हैं.
§֍:जानें किन छात्रों ने बुलाया प्रदर्शन§ֆ:जानें किन छात्रों ने बुलाया प्रदर्शन
इस प्रदर्शन का आयोजन रवीन्द्रभारती विश्वविद्यालय के एमए छात्र प्रबीर दास, कल्याणी विश्वविद्यालय के शुभंकर हलदर और सयान लाहिड़ी नामक छात्रों द्वारा बुलाया गया है. इन छात्रों का कहना है कि उनका राजनीति से लेना-देना नहीं है लेकिन उनकी मांग है कि ममता बनर्जी सीएम पद से इस्तीफा दें.
§֍:जानें क्या है छात्रों की मांगे §ֆ:सयान लाहिड़ी ने कहा कि विरोध एक फेसबुक पोस्ट से शुरू हुआ है. उन्होंने कहा कि हमारी 3 मांगे हैं. अभया के लिए न्याय, अपराधी के लिए मौत की सजा और ममता बनर्जी का इस्तीफा.
§֍:नबन्ना भवन के बाहर थ्री लेयर सुरक्षा§ֆ:कोलकाता पुलिस ने बताया कि ‘नबन्ना अभियान’ को देखते हुए शहर में 6000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. कुल 19 पॉइंट पर बैरिकेड लगाए गए हैं. अलग,अलग महत्वपूर्ण जगहों पर 5 एल्युमीनियम बैरिकेड बनाए गए हैं. नबन्ना भवन के बाहर कोलकाता पुलिस और हावड़ा सिटी पुलिस का 3 लेयर सुरक्षा घेरा रहेगा. अधिकारियों को अधिक सतर्क रहने और सीसीटीवी फुटेज की निगरानी की अपील की गई है. वाटर कैनन और बज्र वाहन भी तैयार रखे गए हैं.§पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को छात्रों ने ‘नबन्ना अभियान’ प्रदर्शन का ऐलान किया है. बता दें कि हावड़ा में स्थित नबन्ना भवन राज्य सचिवालय है. पश्चिमबंगा छात्र समाज नाम के संगठन ने यह प्रदर्शन बुलाया है. बीजेपी ने भी इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है. इस प्रदर्शन को देखते हुए कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है. टीएमसी ने इस प्रदर्शन को बीजेपी का साजिश बताया है.

