֍:पाक को मिली सजा §ֆ:यह जुर्माना स्लो ओवर रेट के चलते लगा है. इसमें पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा, क्योंकि उसे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत 6 पॉइंट्स काट लिए गए हैं. वैसे भी पाकिस्तान टीम टेबल में 8वें नंबर पर थी. मगर अब सभी 9 टीमों में पाकिस्तान के सबसे कम 16 पॉइंट्स हो गए हैं.
§֍:बांग्लादेश टीम के भी 3 पॉइंट्स काटे गए§ֆ:दूसरी ओर रावलपिंडी टेस्ट जीतने वाली बांग्लादेश टीम को भी झटका लगा है. उनके 3 पॉइंट्स काट लिए गए हैं. आईसीसी ने पाया कि मैच के दौरान पाकिस्तान ने 6 ओवर और बांग्लादेश ने 3 ओवर देरी से किए थे. यही कारण रहा कि स्लो ओवर रेट के तहत उन पर जुर्माना लगा है.
§֍:शाकिब को भी आईसीसी ने दी ये सजा§ֆ:ICC ने बांग्लादेशी स्पिन ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को आचार सहिंता लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाया है. इसके कारण शाकिब पर भी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगा है. साथ ही उन्हें एक डीमैरिट पॉइंट भी दिया गया है. बता दें कि शाकिब ने दूसरी पारी में गेंदबाजी के दौरान 33वें ओवर में पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की ओर बॉल फेंकी थी.
§WTC Latest Points Table: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने ही घर में बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में 10 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है. खास बात यह रही थी कि मैच में पाकिस्तान टीम ने सिर्फ 30 रनों का ही टारगेट दिया था. यह पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत भी रही. मैच के बाद अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान-बांग्लादेश दोनों पर जुर्माना लगाया है.

