֍:पूर्व मंत्री सकीना इटू ने भरा नामांकन§ֆ:विधानसभा चुनावों को लेकर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मंत्री और नेशनल कॉन्फ्रें की नेता सकीना इटू ने नामांकन दाखिल किया है. उन्होंने कुलगाम जिले के दमहाल हंजी पोरा से अपना नामांकन दाखिल किया है, जो कि काफी चर्चा में है. वहीं, पीडीपी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद सरताज मदनी ने देवसर से अपना नामांकन दाखिल किया. पार्टी के महासचिव महबूब बेग ने अनंतनाग सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया. अपनी पार्टी के अब्दुल मजीद पद्दर ने दमहाल हंजी पोरा से अपना नामांकन दाखिल किया. वहीं, पार्टी के नेता मोहम्मद अल्ताफ मीर ने पंपोर से नामांकन दाखिल किया है. §֍:पहले चरण में इन जगाहों पर होगा मतदान§ֆ:जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभी चुनावों को लेकर कई नामांकन भरे गए हैं. बता दें कि मतदान तीन चरणों में होने जा रहा है. जिसमें पहले चरण में 16 विधानसभा सीटों पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनपोरा, शोपियां, डीएचपोरा, कुलगाम, देवसर, डूरू, कोकरनाग, अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा-बिजबेहरा, शंगस-अनंतनाग पूर्व और पहलगाम में मतदान होना है. इसके लिए 18 सितंबर को वोटिंग होगी. §जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तैयारी में है. इसको लेकर सीत उम्मीदवारों ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया है. बता दें कि जम्मू और कश्मीर में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में तीन चरणों में मतदान होने वाला है. इसमें जम्मू की आठ सीटों पर मतदान हो रहा है. जम्मू में 18 सितंबर को पहले चरण का मतदान होना है. जिन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं उनमें से एक नेशनल कॉन्फ्रेंस, दो पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी से, दो अपनी पार्टी, एक पीपुल्स कॉन्फ्रेंस का और एक निर्दलीय उम्मीएदवार शामिल हैं. ये चुनाव जम्मूर कश्मी र में पूरे 10 साल बाद हो रहे हैं.

