֍:जानें कैसा होगा दिल्ली का मौसम?§ֆ:राजधानी दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने आंकड़े जारी किए हैं. यहां अगस्त 2024 में सबसे अधिक बारिश हो सकती है. अभी तक दिल्ली में 22 अगस्त तक 269.9 मिमी की बारिश दर्ज की गई. बता दें कि ये पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा है. अब मौसम विज्ञानिकों ने अगले हफ्ते में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. §֍:राजस्थान में बारिश का माहौल§ֆ:राजस्थान के कई जिलों में पिछले दिनों से बारिश जारी थी. राज्य की बात करें तो यहां अभी तक 195 मिमी की बारिश दर्ज की गई है. जयपुर में 114 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं, अलवर में 106 मिमी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक राजस्थान के कई इलाकों में बारिश जारी रहेगी. §֍:उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम§ֆ:मानसून की शुरुआत से ही उत्तराखंड में बारिश देखने को मिल रही थी. इसी के चलते मौसम विभाग ने बताया कि अगले 7 दिनों में भारी बारिश की संभावना है. साथ ही अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना बताते हुए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. §मानसून विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. इसको लेकर शुक्रवार को आईएमडी की ओर से बताया गया कि बंगाल में कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है. इसी के चलते बंगाल, झारखंड, दार्जिलिंग के जिलों में बारिश की संभावना है. ये स्थिति अगले तीन दिनों तक चलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार हल्की बारिश की संभावना है.

