֍:क्या है ‘रेल फोर्स वन’ ट्रेन में खास?§ֆ:पीएम मोदी ‘रेल फोर्स वन’ ट्रेन से युद्धग्रस्त यूक्रेन पहुंच रहे हैं. इस ट्रेन को काफी खास माना जाता है. इसमें सुरक्षा के मजबूत इंतेजाम से लेकर लग्जरी फेसिलिटी, हाईटेक सुरक्षाकर्मी की टीम और विशेष कंपार्टमेंट उपलब्ध है. पीएम मोदी सात घंटे के दौरे के लिए कीव के लिए 10 घंटे का रेल सफर करेंगे. §֍:जानें कैसा है यूक्रेन का रेल नेटवर्क?§ֆ:यूक्रेन में 25 हजार किलोमीटर में रेल नेटवर्क फैला हुआ है, जो कि दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है. ये सोवियत के समय में बनाया गया था और मोल्दोवा, पोलैंड और रोमानिया जैसे पड़ोसी देशों से भी जुड़ा हुआ है. §प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार रात दो दिवसीय दौरे पर यूक्रेन रवाना हुए थे. इस दौरान वे यूक्रेन की एक स्पेशल ट्रेन में सफर करने जा रहे हैं. जिसका नाम ‘रेल फोर्स वन’ है. ये ट्रेन काफी सारी फैसिलीटी से लैस है, जिसमें सुरक्षा के सभी इंतेजाम हैं. लग्जरी सुविधाओं और वर्ल्ड क्लास सर्विस के लिए भी इस ट्रेन को जाना जाता है. इसी ट्रेन में 10 घंटे का सफर कर पीएम मोदी कीव पहुंचेंगे.

