֍:कृषि के सबसे बड़े अभियान का आगाज §ֆ:मंत्री ने मलाड के पास मुंबई के पहले वैदिक थीम पार्क का भी उद्घाटन किया। 6.5 एकड़ भूमि पर बन रहे इस पार्क में चार वेदों ‘ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद और अथर्ववेद’ पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसमें भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। प्रशासन का लक्ष्य यहां 600 विभिन्न प्रकार के पेड़ लगाना और लोगों में आयुर्वेद के बारे में जागरूकता फैलाना है।
§֍:पीयूष गोयल ने लगाया पेड़ §ֆ:पीयूष गोयल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मैंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपनी मां के नाम पर पहला पेड़ लगाकर इस वैदिक पार्क का काम शुरू किया और इसे जल्द पूरा करने के लिए आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। महाराष्ट्र सरकार की देखरेख में जल्द ही इस पार्क को बीएमसी द्वारा आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।” ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल जून में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया था। इस अभियान के तहत उन्होंने लोगों से आने वाले दिनों में अपनी माताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए एक पौधा लगाने का आग्रह किया है।
§केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल Piyush Goyal ने शुक्रवार सुबह ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत मुंबई Mumbai के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में पौधा लगाया। उन्होंने सुबह की सैर के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। गोयल मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से 18वीं लोकसभा के सदस्य चुने गए थे।

#WATCH | Union Minister Piyush Goyal plants a sapling at Sanjay Gandhi National Park in Mumbai, Maharashtra.
— ANI (@ANI) August 23, 2024
He also interacted with locals during his morning walk. pic.twitter.com/iYqaK0ycDI