§ֆ:पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर जीतने के बाद नीरज चोपड़ा जबरदस्त परफॉर्मेंस करते दिखे. उन्होंने लुसाने की डायमंड लीग में सिल्वर मेडल हासिल किया है. उनका ये थ्रो सीजन का बेस्ट थ्रो रहा. नीरज का इस लीग में 89.49 मीटर का स्कोर रहा है. बता दें कि उनका पर्सनल बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर का है. इस मैच में भाला फेंकने के बाद उनके चेहरे पर 90 मीटर को पार न कर पाने की परेशानी दिखी. §֍:नीरज चोपड़ा के थ्रो §ֆ:पहला प्रयास: 82.10 मीटरIndia’s star athlete #NeerajChopra shines at the Lausanne Diamond League achieving a season-best throw of 89.49 meters. pic.twitter.com/kwh7bV6gtK
— P C Mohan (@PCMohanMP) August 23, 2024
दूसरा प्रयास: 83.21 मीटर
तीसरा प्रयास: 83.13 मीटर
चौथा प्रयास: 82.34 मीटर
पांचवां प्रयास: 85.58 मीटर
छठा प्रयास: 89.49 मीटर
§ֆ:
§भारतीय स्टार जैवलिन प्लेयर नीरज चोपड़ा ने गुरुवार 22 अगस्त को लुसाने में आयोजित डायमंड लीग में भाग लिया. जानकारी के मुताबिक नीरज चोपड़ा को हर्निया बीमारी हो गई है, इसके बाद भी वे मैदान में खेलने उतरे. उन्होंने 89.49 मीटर का भाला फेंककर इस लीग में सिल्वर मेडल हासिल किया है. इस बार नीरज चोपड़ा का 90 मीटर काफी करीब था.Big throw! Neeraj Chopra record 89.49m in his last attempt to settle for 2nd place behind Anderson Peters whose best throw was 90.61m.#DiamondLeague #Javelin #LausanneDL
— Athletics Federation of India (@afiindia) August 22, 2024

