֍:क्या है शेड्यूल?§ֆ:यूक्रेन के दौरे के दौरान पीएम मोदी सबसे पहले राष्ट्रपति जेलेंस्की से बातचीत करेंगे, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. इसी के साथ वे भारतीय छात्रों से भी मुलाकात करेंगे. बता दें कि ये पहली बार हो रहा है जब कोई भारतीय पीएम यूक्रेन की यात्रा पर जा रहा है. हालांकि, पीएम मोदी की यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ ये चौथी मुलाकात होनवे वाली है.§֍:2021 में हुई पहली मुलाकात§ֆ:प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन के जेलेंस्की नवंबर 2021 में स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में मिले थे, जहां COP26 जलवायु सम्मेलन का आयोजन हुआ था. दूसरी बार मई 2023 में जापान के हिरोशिमा में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में मुलाकात हुई. इसके बाद तीसरी मुलाकात 14 जून 2024 को इटली में हुई थी. वहां, G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ था.§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड के पोलैंड में दो दिवसीय दौरे पर हैं. अब वे स्पेशल रेल फोर्स वन से 10 घंटों की यात्रा कर कीव पहुंच रहे हैं. जहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति जेलेंस्की से होगी. पीएम मोदी के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान रूस-यूक्रेन का युद्ध चल रहा है. बताया जा रहा है उनकी राष्ट्रपति से मुलाकात करीब सात घंटे चलने वाली है.

