• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

गेंहू की ऊंची कीमतों से बढ़े आटे के दाम, सरकार जारी कर सकती है स्टॉक

Fiza by Fiza
August 22, 2024
in कृषि समाचार
0
गेंहू की ऊंची कीमतों से बढ़े आटे के दाम, सरकार जारी कर सकती है स्टॉक
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:गेंहू का स्टॉक जारी करेंगी केंद्र सरकार §ֆ:गेहूं की कीमतें बुधवार को लगभग 9 महीनों में अपने सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गईं. गेहूं की कीमतें अप्रैल में 24,000 रुपये प्रति मीट्रिक टन से बढ़कर 28,000 रुपये प्रति मीट्रिक टन पर पहुंच गई हैं. वहीं, सरकारी आंकड़ों के अनुसार 18 अगस्त 2024 को गेहूं के आटे का अध‍िकतम दाम 65 रुपये प्रत‍ि क‍िलो था, औसत दाम 35.78 और न्यूनतम दाम 28 रुपये प्रत‍ि क‍िलो रहा. द‍िल्ली में आटा का दाम 32, जम्मू-कश्मीर में 41.5, हर‍ियाणा में 33.33 और महाराष्ट्र में 43.53 रुपये प्रत‍ि क‍िलो रहा. गेहूं की बढ़ती कीमतों के चलते आटा के इस दाम में आने वाले हफ्तों में बढ़ोत्तरी की आंशका जताई जा रही है.

§֍:गेहूं आपूर्ति में गिरावट बन रही ऊंची कीमतों की वजह §ֆ:इंडस्ट्री के लोगों ने रायटर्स को बताया कि अगर सरकार गोदामों से गेहूं का स्टॉक रिलीज नहीं करती है तो त्योहारी सीजन के दौरान कीमतों में और उछाल आ सकता है. रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण भारत के गेहूं की खपत करने वाले राज्यों के एक बड़े आटा मिल मालिक ने कहा कि गेहूं की आपूर्ति हर दिन कम होती जा रही है और कुल आपूर्ति की स्थिति पिछले साल से भी खराब दिख रही है. इसलिए सरकार को तुरंत अपने स्टॉक से गेहूं की पेशकश शुरू कर देनी चाहिए.
§ֆ:§֍:पिछले साल जुलाई में शुरू हुई थी सरकारी गेहूं की बिक्री §ֆ:आटा मिलर्स की ओर से कहा गया है कि अगस्त महीना जल्द ही खत्म होने वाला है और सरकार ने अभी तक सरकारी स्टॉक से गेहूं की बिक्री शुरू नहीं की है. इस देरी चलते गेहूं की कीमतों में और बढ़ोत्तरी हुई है. बता दें कि जून में रॉयटर्स ने एक सरकारी आदेश का हवाला देते हुए बताया था कि जुलाई से सरकार स्टॉक से थोक उपभोक्ताओं को गेहूं बेचेगी, लेकिन इसमें देरी हुई और इसके बाद अब तक कोई अपडेट नहीं आया. जबकि, पिछले साल सरकार ने जून में अपने स्टॉक से गेहूं बेचना शुरू किया था और जून 2023 और मार्च 2024 के बीच स्टॉक से लगभग 100 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड मात्रा बेची. इससे आटा मिलर्स और बिस्किट निर्माताओं जैसे थोक खरीदारों को सस्ती कीमतों पर मुख्य अनाज गेहूं की आपूर्ति मिल गई थी.§गेहूं की कीमतों में बीते कुछ दिनों से तेज उछाल देखा जा रहा है. इसके चलते आटा की कीमतों में उछाल आने का अनुमान जताया गया है. मिलर्स ने सरकार से गेहूं का स्टॉक जारी करने की मांग की है. पिछले साल जुलाई में सरकारी गेहूं की बिक्री शुरू कर दी गई थी. जबकि, इस बार अगस्त भी खत्म होने वाला है और अब तक बिक्री को लेकर अपडेट नहीं है. ऐसे में आशंका जताई गई है कि आटा के साथ ही गेहूं से बनने वाले दूसरे प्रोडक्ट जैसे बिस्किट की कीमतों पर भी असर दिख सकता है.

Previous Post

UP: बीजेपी को संघ की नसीहत, आपसी मतभेद को करें दूर

Next Post

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभियार्थियों मिलेगी फ्री बस सेवा, जानें क्या है पूरी प्रक

Next Post
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभियार्थियों मिलेगी फ्री बस सेवा, जानें क्या है पूरी प्रक

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभियार्थियों मिलेगी फ्री बस सेवा, जानें क्या है पूरी प्रक

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.