֍:किसानों को दिया वचन§ֆ:कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किसानों को महोत्सव में कहा कि, ‘पीएम मोदी ने किसानों की आय को दोगुनी करने का संकल्प लिया है. मैं किसानों के लिए, गरीबों के लिए और देश के लिए तीन गुना ज्यादा काम करूंगा. इसलिए उनके नेतृत्व में उनके मार्गदर्शन में किसानों की आय दुगनी करने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.’ साथ ही उन्होंने किसानों के साथ न्याय होने का वचन दिया.§֍:पीएम किसान योजना पर कही ये बात§ֆ:कृषि मंत्री ने कहाकि पीएम मोदी ने किसानों को योजना के तहत छह हजार रुपये दिए. क्या कांग्रेस ने कभी किसानों को एक रुपया भी दिया ? उन्होंने कहा, राहुल गांधी और शरद पवार सिर्फ किसानों की बात करते हैं. साथ ही शरद पवार के कृषि मंत्री के समय की स्वामीनाथन रिपोर्ट को याद दिलाया. §महाराष्ट्र में बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह कृषि महोत्सव में पहुंचे. यहां उन्होंने किसानों को लेकर कई अहम बातों पर ध्यान केंद्रित किया. उन्होंने यहां किसानों की आय दोगुनी, फसल बीमा जैसी कई चीजों को लेकर बात की. इसी के चलते महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित कृषि महोत्सव में कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार. को लेकर भी बात कही. उन्होंने कहा कि इन तीनों की जोड़ी महाराष्ट्र में विकास का नया इतिहास रच रही है.

