ֆ:सुप्रीम कोर्ट को प्रशासन पर विश्वास नहीं’
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, ‘CISF द्वारा अगर राज्य के एक अस्पताल को सुरक्षा देने की जरूरत आ पड़ी है, तो यह दर्शाता है कि सुप्रीम कोर्ट को इस प्रशासन पर बिल्कुल विश्वास नहीं है।’
आरजी कर मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे सीआईएसएफ की डीआईजी
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद अस्पताल की सुरक्षा सीआईएसएफ को सौंप दी गई है। जिसके बाद सीआईएसएफ के डीआईजी आज आरजी कर मेडिकल कॉलेज की दौरा करेंगे।
§कोलकाता के आरजी कल मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स और छात्र आज विरोध मार्च निकालेंगे। यह मार्च सीबीआई कार्यालय तक निकाला जाएगा। हालांकि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टर्स से हड़ताल वापस लेने का आग्रह किया था।

