֍:त्राल से एक नेता ने छोड़ी पीडीपी§ֆ:मुख्य प्रवक्ता सुहैल बुखारी के साथ त्राल से पीडीपी नेता और डीडीसी के सदस्य हरबख्श सिंह ने भी पार्टी छोड़ दी. बता दें कि वे पूर्व नेशनल कॉन्फ्रेंस मंत्री और त्राल से सांसद अलग मोहम्मद नाइक के बेटे रफीक अहमद नाइक को पीडीपी में शामिल किए जाने से नाराज थे. इसको लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी छोड़ दी है और सांसद शेख अब्दुल रशीद की अगुआई वाली आवामी इत्तेहाद पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है, जो कि तिहाड़ड जेल में हैं. §जम्मू-कश्मीर की पीडीपी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सुहैल बुखारी ने मंगलवार को पार्टी छोड़ दी है. बुखारी चुनाव लड़ने का जनादेश नहीं दुए जाने से काफी नराज चल रहे थे. इसी के चलते आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महबूबा मुफ्ती की पार्टी को बड़ा झटका लगा है. बता दें कि सुहैल बुखारी, महबूबा मुफ्ती के करीबी सहयोगी और सरकार बनने के समय वे मीडिया सलाहकार भी थे. उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे 2019 में पीडीपी-भाजपा सरकार के पतन के बाद पार्टी में शामिल हुए थे.

