֍:इस हफ्ते बारिश की संभावना§ֆ:मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 21, 25 और 26 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, 26 अगस्त तक उत्तराखंड, 22 और 24 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 24 अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, 25 अगस्त को पश्चिमी राजस्थान, 22-26 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना बताई है. इसी के साथ गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, में बारिस होने की संभावना है. 23 अगस्त तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 24 अगस्त तक बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है.§रक्षाबंधन के बाद से सावन का पर्व भी खत्म हो गया है. जिसके चलते देश में अब बारिश धिमी गति में देखी जा रही है. मौसम विभाग ने इस हफ्ते को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें बताया गया कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में बारिश होने की संभावना है. ऐसे में मौसम विभागकी ओर से कुछ इलाकों के लिए चेतावनी भी जारी की गई है.

