֍:साजिश का आरोप, विनेश को मिलेगा ओलंपिक जैसा स्वर्ण पदक§ֆ:सांगवान खाप के अध्यक्ष सोमवीर सांगवान ने बताया कि विनेश को वही सम्मान दिया जाएगा जो एक ओलंपिक चैंपियन को मिलता है। इस स्वर्ण पदक का वजन 100 ग्राम तक हो सकता है। सांगवान ने कहा, “विनेश के खिलाफ साजिश रची गई थी, लेकिन उन्होंने लगातार तीन मैच जीतकर करोड़ों दिल जीते। इसलिए हर देशवासी उन्हें गोल्ड मेडल से भी बढ़कर सम्मान देना चाहता है।”
§पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के कारण फाइनल में नहीं खेल पाई भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अब एक खास ‘स्वर्ण पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। खाप पंचायतों ने विनेश के अदम्य साहस और प्रदर्शन को सम्मानित करने का फैसला किया है। इस दौरान विनेश को एक विशेष स्वर्ण पदक दिया जाएगा, जिसकी कीमत करीब 7.3 लाख रुपए आंकी गई है। ओलंपिक के 50 किग्रा वर्ग के फाइनल से पहले विनेश का वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया था, जिसके कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

