֍:लखनऊ का मौसम§ֆ:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज यानी 20 अगस्त को मध्यम से तेज गति की बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने 24 अगस्त तक लखनऊ में गरज-चमक के साथ मध्यम गति की बारिश का अनुमान जताया है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
§֍:इन जिलों में है भारी बारिश के आसार§ֆ:मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पूर्वांचल के प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गोंडा और श्रावस्ती जिले में भारी बारिश होने के आसार हैं. वहीं बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है.
§֍:IMD ने जारी किया अलर्ट §ֆ:आईएमडी ने यूपी के 34 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बस्ती, गोंडा, लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक बारिश का सिलसिला नहीं रुकने वाला है. आज यानी मंगलवार को कौशांबी, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, गोंडा , संतरविदास नगर, जौनपुर और श्रावस्ती जिले में भारी बारिश होने के आसार हैं. §UP Weather उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह मेहरबान है. राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. बारिश के कारण प्रयागराज में गंगा-यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. वहीं मौसम विभाग ने 20 से 22 अगस्त तक यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. हालांकि, राज्य के कुछ जिलों में बारिश होने के बावजूद उमस बरकरार है.

