֍: अमेरिका के दौरे पर निकलेंगे राहुल गांधी §ֆ:जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी सितंबर के दूसरे हफ्ते में अमेरिका के लिए रवाना हो सकते हैं जहां उनके 8 से 9 दिनों तक रहने की संभावना है. राहुल का यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर है.
§֍:बतौर नेता प्रतिपक्ष पहली विदेश यात्रा§ֆ:नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल की यह पहली विदेश यात्रा होगी. लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद 2014 से 2024 तक खाली रहा. ऐसा इसलिए था क्योंकि उस अवधि के दौरान किसी भी विपक्षी दल के पास इस पद को हासिल करने के लिए पर्याप्त सांसद नहीं थे. हालांकि, हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सीटों की संख्या 99 पहुंचने के बाद 25 जून, 2024 को राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया था.
§कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सितंबर में अमेरिका जाने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी जानकारी दी गई है. अमेरिका में उनके भारतीय प्रवासियों, छात्रों और सांसदों से मिलने की उम्मीद है. लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) बनने के बाद से यह राहुल गांधी की पहली विदेश यात्रा होगी.

