֍:मोटे अनाज पर दी गई जानकारी§ֆ:कृषि विभाग की त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय किसान गोष्ठी राजकीय कृषि बीज गोदाम बहेड़ी में कृषकों को मोटा अनाज मिलेट्स की फसलों की जानकारी दी गई. साथ ही गन्ना, धान और सब्जियों में लगने वाले कीट और बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई. §֍:पीएम किसान योजना के बारे में दी जानकारी§ֆ:कृषि विभाग की पीएम किसान योजना के बारे में जानकारी देते हुए कृषि विभाग विकासखंड शेरगढ़ के तकनीकी प्रबंधक दर्शन लाल गंगवार ने किसानों का संबोधन करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि के बारे में बताया. इसी के साथ कृषि विभाग ने सभी किसानों से हर घर तिरंगा लगाने की अपील की. इस दौरान खंड विकास अधिकारी, विषय वस्तु विशेषज्ञ, एडीओ कृषि बहेड़ी के साथ अन्य अधिकारी और किसान मौजूद रहे.§देश में कृषि विभाग किसानों के लिए काफी समय से काम करता आ रहा है. इसी दौरान विबाग की ओर से कई किसान गोष्ठियों का आयोजन होता रहता है. ऐसे में आज बुधवार को कृषि विभाग की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी में हुआ है. इस दौरान किसानों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई और क्रांतिकारियों की याद में राष्ट्रीय पर्व मनाने की अपील की गई.

