֍:बोट क्लब पर आयोजित हुई तिरंगा यात्रा में किया ऐलान§ֆ:मुख्यमंत्री मोहन यादव पिछले दिनों बड़ा तलाब में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए थे. यहां उन्होंने मीडिया कर्मियों से चर्चा कर ऐलान किया था. उन्होंने बोट क्लब पर मध्य प्रदेश टूरिज्म के नवीनीकृत फूड कॉर्नर लहर फास्ट का फीता काटकर और पूजन का शुभआरंभ किया. कार्यक्रम में सांसद वीडी शर्मी, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी के साथ जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग अदिकारी उपस्थित रहे. §֍:सीएम ने गाया देशभक्ति गीत§ֆ:सीएम मोहन यादव ने पूरे जोश में ”यह देश है वीर जवानों का” गाना गाया. साथ ही बड़े तालाब मे नावों पर कलाकारों ने प्रस्तुति दी. सीएम यादव ने वॉटर स्पोर्टस तिरंगा शो का आनंद उठाया और ध्वज अभिवादन कर तिरंगे गुब्बारे छोड़े. इस दौरान मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स बोट में तिरंगा लेकर परेड की और मुख्यमंत्री ने तिरंगा लहराकर सभी का उत्साहवर्धन किया है.§मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने राज्य की राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में देश का सबसे बड़ा तिरंगा लगाए जाने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के पर्व पर उत्साह, उमंग और जोश के साथ हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है. भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और तिरंगा सदा से ही हमारे लिए संघर्ष, परिश्रम और प्रगति का प्रेरणा स्रोत रहा है. हर घर तिरंगा अभियान में सभी लोग देशभक्ति के आनंद से अभिभूत हैं. 0

