֍:क्या है योजना?§ֆ:झारखंड में महिलाओं के सम्मान में सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की शुरुआत की है. इसके तहत राज्य की महिलाओं को प्रति महीना एक हजार रुपये की धनराशि उनके बैंक खाते में दी जाएगी. योजना के लिए आवेदन जमा किए जा रहे हैं. जिसके चलते सीएम सोरेन ने कहा है कि राज्य की महिलाओं को मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की पहली किस्त रक्षाबंधन के दिन दी जाएगी. मतलब 19 अगस्त को योजना की पहली किस्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी. हालांकि अभी आवेदन जमा करने की प्रक्रिया चल रही है. राज्य सरकार को अनुमान है इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं की संख्या 48 लाख तक हो सकती है. इस योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाएगा जो 18 वर्ष से ऊपर हैं और 50 वर्ष के नीचे हैं. §֍:रक्षाबंधन पर जारी होगी पहली किस्त§ֆ:रक्षाबंधन के दिन राज्य की 151 महिलाओं के खाते में धनराशि भेजी जाएगी और इसी दिन से योजना की शुरुआत भी होगी. प्रत्येक महीने की 15 तारीख को लाभुक महिलाओं के खाते में यह राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी. §झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की ओर से महिलाओं को रक्षाबंधन के त्योहार के दिन धनराशि दी जाएगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है, जिसके द्वारा महिलाओं को लाभ मिलने वाला है. इसको लेकर सीएम हेमंत सोरन के एक्स पर मिली जानकारी के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए अब तक 30 लाख महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. राज्य सरकार को अनुमान है इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं की संख्या 48 लाख तक हो सकती है.

