֍:कोच को भी मिला चेक§ֆ:मुख्यमंत्री मरियम ने अरशद के कोच को सम्मानित करने के लिए उन्हें भी 50 लाख रुपये का चेक दिया और उनके द्वारा दी गई ट्रेनिंग के लिए सराहना की. प्रेस विज्ञप्ति में मरियम के हवाले से कहा गया, “अरशद नदीम ने देश को अभूतपूर्व खुशी दी है.” अरशद से मुलाकात पर मरियम ने एक्स पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “माता-पिता की प्रार्थनाएं किसी व्यक्ति को ऊंचाइयों पर ले जाती हैं!” मुख्यमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “बहुत बढ़िया अरशद नदीम,” उन्होंने अरशद को पदक पहनाते हुए अपनी तस्वीरें साझा कीं.§֍:पीएम आवास में डिनर का आमंत्रण§ֆ:पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अरशद को लेकर कहा कि वह आज रात प्रधानमंत्री आवास में अरशद के परिवार के साथ डिनर का आयोजन करेंगे. §֍:स्वतंत्रता दिवस पर अरशद होंगे पीएम के साथ§ֆ:पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर इस्लामाबाद में आयोजित समारोह में अरशद और प्रधानमंत्री शहबाज संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ पाकिस्तान ने अरशद और उनके परिवार के लिए उमराह पैकेज की घोषणा की है. वे समारोहग के बाद उमराह के लिए जाएंगे.§पाकिस्तान के जैवलिन खिलाड़ी अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने गोल्ड मेडल जीतने के साथ पाकिस्तान को पहला व्यक्तिगत गोल्ड मेडल दिलाया. साथ ही ओलंपिक रिपकॉर्ड भी दर्ज किया. जिसके चलते पाकिस्तान में खुशियों की जैसे बहार आ गई है. इसी को लेकर पाकिस्तान के पंजाब की सीएम मरियम अरशद से मिलने उनके घर मियां चुन्नू पहुंची. जहां अरशद और उनके परिवार ने सीएम का स्वागत किया. मुख्यमंत्री मरियम ने अरशद और उनके परिवार को बधाई दी. साथ ही उनके साथ लंबी बातचीत भी की. सीएम मरियम ने गोल्ड जीतने की खुशी में अरशद को 10 करोड़ रुपये का चेक सौंपा, जो कि भारत के 50 लाख रुपये हैं. इसी के साथ एक होंडा सिविक कार भी अरशद को दी, जिसका स्पेशल रजिस्ट्रेशन कराया गया है और इस कार का नंबर PAK-92.97 रखा गया. यह नंबर अरशद के रिकॉर्ड बनाने वाले थ्रो से मैच करते हुए रजिस्टर्ड किया गया है.

