֍:फिल्म बनाने के 3 करोड़ का लिया लोन §ֆ:फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने 2012 में अपनी फिल्म के निर्माण के लिए बैंक से 3 करोड़ रुपये का लोन लिया था. जिसमें उन्होंने पिता नौरंग यादव की जमीन और घर के कागजात गारंटी के तौर पर जमा कराए थे. उन्होंने माता-पिता के नाम पर बनाए श्री नौरंग-गोदावरी एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस में फिल्म का निर्माण कराया था. जो कि उनकी पत्नी राधा यादव के नाम पर है. §֍:11 करोड़ हुई देनदारी§ֆ:फिल्म के लिए 3 करोड़ के लोन को 2012 में लिया गया था, जो कि कर्जा न चुकाने पर 11 करोड़ रुपये हो गया. इसी के चलते मुंबई से सेंट्रल बैंक की बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स स्थित मुंबई शाखा की टीम शाहजहांपुर पहुंची. जहां उन्होंने जमीन और मकान को सील कर दिया.§बॉलीवुड फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के पिता और दादा की करोड़ों की जमीन पर बैंक ने सील लगा दी है. मुबंई से शाहजहांपुर पहुंचकर टीम ने राजपाल यादव की पैतृक जमीन को सील कर दिया है. बताया जा रहा है कि लोन लेने की वजह फिल्म का निर्माण कराना था. यह लोन 2012 में लिया गया, जो कि अब 11 करोड़ रुपये का हो गया है.

