֍:पुलिस ने दी जानकारी§ֆ:पुलिस द्वारा बताया गया कि इंदिरापुरम के अहिंसा खंड-2 इलाके में स्थित साई क्रिएशन नामक घड़ी के शोरूम में चोरी की घटना की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम को जांच में पता चला कि चोरों ने शोरूम से करोड़ों की घड़ियों पर हाथ साफ कर दिया. चोरों के गैंग ने शोरूम को शनिवार देर रात निशाना बनाया. §֍:सीसीटीवी में कैद हुई घटना§ֆ:आज सुबह जब शोरूम खुलने के बाद शोरूम के मालिक ने सीसीटीवी कैमरे को अपने मोबाइल पर देखा तो उसके होश उड़ गए. शोरूम के काउंटर खाली थे और डिस्प्ले में लगी करोड़ों रुपये कीमत की घड़ियां गायब थी. शोरूम मैनेजर मुकुंद शर्मा द्वारा बताया गया कि घड़ियों की कीमत लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये है. §उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम में एक घड़ी का शोरूम है. यहां कल देर रात चोरों ने दुकान पर धाबा बोल दिया और दुकान को कुछ ही समय में साफ कर दिया. बताया जा रहा है कि दुकान में करीब 3 करोड़ रुपये की घड़ियां थीं. इस घटना की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड की गई है. पुलिस इस मामले को लेकर सतर्क हो गई है और चोरों की तलाश में जुट गई है. बताया जा रहा है कि इसके लिए पुलिसकी ओर से तीन टीमों का गठन भी किया गया है.

