֍:इन राज्यों को लेकर आईएमडी ने जारी की एडवाइजरी§ֆ:मानसून के चलते मौसम विभाग ने हफ्ते बारिश का अनुमान बताया है. इसमें अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाके, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 से 17 अगस्त तक बारिश का की संभावना बताई है. पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और बिहार में भी 14 अगस्त से बारिश होने की संभावना है जो 18 अगस्त तक चलेगी.§֍:हिमाचल में ऐसा रहेगा मौसम§ֆ:हिमाचल में कुछ दिनों में हल्की बारिश हुई है. इस दौरान आईएमडी की ओर से बताया गया कि हिमाचल प्रदेश में चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 338 सड़कें बंद हो गई हैं. कई इलाकों में पानी भर गया है. कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में 31 जुलाई को अचानक बाढ़ आ गई. जिसमें करीब 30 लोग लापता हो गए. इन लोगों के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन भी कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है. इसको लेकर अधिकारियों का कहना है कि 28 शव बरामद किए जा चुके हैं. §मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून के चलते पहाड़ी राज्यों के लिए बारिश की संभावना बताई है. इसी के साथ राजस्थान के लए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि आईएमडी की ओर से उत्तराखंड में सावधान रहने और नदी नालों से दूर रहने की अपील की गई है. भारत में काफी समय से बारिश से इलाकों में बादल छाए हुए थे. इसी के चलते आईएमडी ने अगले 4-5 दिनों के लिए राजस्थान, उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को लेकर भी बारिश का अनुमान जारी किया है.

