֍:अभिषेक का डीप फेक वीडियो हुआ था वायरल §ֆ:अभिषेक बच्चन का यहा डीपफेक वीडियो तेजी से वायरल हो गया था. इस बीच, अभिषेक बच्चन पेरिस पहुंचे और ओलंपिक 2024 को एन्जॉय करते नजर आए. अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है और कहा की वह अब भी शादीशुदा हैं. यानी उनका तलाक नहीं हुआ है. बॉलीवुड यूके मीडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी वेडिंग रिंग दिखाई और कहा, “अभी भी शादीशुदा हूं.”
§֍:मुझे पता है लोग ऐसा क्यों कर रहे हैंः अभिषेक बच्चन§ֆ:अभिषेक बच्चन ने कहा,”मुझे इन सबके (तलाक) बारे में कुछ नहीं कहना है. दुखद है कि पूरी चीजें सीमा से बाहर हैं. मुझे पता है कि लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं. लोगों को कुछ स्टोरीज फाइल करनी है. कोई बात नहीं. हम सेलिब्रिटीज हैं, हम इसे समझ सकते हैं.” इससे साबित होता है कि जो वीडियो वायरल हुआ, वो पूरी तरह फर्जी है.
§अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की खबरों को लेकर खूब चर्चा बनी हुई है. पिछले कई महीनों से दोनों के तलाक अफवाहें सामने आ रही हैं. यह अफवाहें उस वक्त तेज हुईं, जब एक शादी समारोह में ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ अलग से अकेले पहुंची, जबकि अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा अलग से पहुंचे. इसके बाद, अभिषेक बच्चन ने एक पत्रकार की उस पोस्ट को लाइक किया, जिसमें डिवोर्स से जुड़ी बातें लिखी थीं. लेकिन एक डीपफेक वीडियो में अभिषेक भी तलाक को कंफर्म करते नजर आए.

