֍:चुनावों के लिए तैयार हैं तेजस्वी
§ֆ:तेजस्वी यादव ने कहा कि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा हम राजद की नींव को मजबूत करने की आकांक्षा रखते हैं, यह गांधी और लोहिया जैसे लोगों की विचारधारा की निरंतरता है. उन्होंने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में पहली बार किसी बिल को जेपीसी में भेजा है. हम कभी नहीं झुके, भले ही ऐजेंसियों ने हमें निशाना बनाया है. तेजस्वी यादव ने बयान देते हुए कहा कि अल्पसंख्यक पार्टी की ताकत हैं.
§बिहार में राजनीती काफी गर्माई हुई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी याजव ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर कई बयान दिए हैं. उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि, हमारे चाचा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वोटरों को धोखा दिया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने बिहार में बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए उन्हें दूसरा मौका दिया लेकिन उन्होंने हमे दोबारा धोखा दिया. उन्होंने बीजेपी में दोबारा वापसी कर ली है.

