֍:महंगाई से लोगों की जेब पर असर
§ֆ:ओडिशा में महंगाई का आलम ये है कि आलू की मंडियों में बिक्री भी कम हो गई है. कई लोगों ने तो आलू खरीदना ही छोड़ दिया है. अब सरकार के दाम कम करने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली है. ऐसे में देखास जाए तो आलू के दाम बाकी राज्यों में भी ओडिशा के सरकारी दामों के आसपास ही हैं.
§֍:ओडिशा में दूसरे राज्यों से आया आलू
§ֆ:एक रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से आलू की आपूर्ति फिर से शुरू हो गई है. रास्तों में फंसे हुए आलू के ट्रक शनिवार को राज्य के कई गोदामों में पहुंचे हैं. बाजारों में आलू की कीमत ऊंची बनी रही और यह 40-50 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है. §ओडिशा में काफी समय से आलू को लेकर लोगों की परेशानियां बढ़ीं हुई हैं. पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से आलू के निर्यात के बाद भी दाम 50 से 60 रुपये प्रति किलो चल रहा था. इसी के चलते सरकार की ओर से अब उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है. जिसके बाद से ही सरकारी स्टोर्स के बाहर लोगों का तांता लग गया है. बता दें, कि सरकार की ओर से अब सरकारी स्टोर्स पर आलू 100 रुपये में 3 किलो मिल रहा है. ऐसे में थोड़ी राहत मिल रही है. इसको लेकर स्थानीय ग्राहक स्मिता ठाकुर ने कहा कि हमें आलू के दाम से काफी परेशानी हो रही थी. लेकिन सरकार के इस कदम से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है.

