֍:केरल में गई 300 से ज्यादा लोगों की जान§ֆ:केरल के वायनाड में कुछ दिनों पहले भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई. जिससे इलाके में भूस्खलन हो गया. ये गटना इतनी खतरनाक थी कि इसमें करीब 300 लोगों की मृत्यु हो गई. कई दिनों से वायनाड में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. वहीं सामने आया है कि वायनाड में लगभग 226 शव और बरामद हुए हैं और सर्च अभियान में 403 बॉडी पार्ट्स मिले हैं.§֍:पीएम मोदी के दौरे का ये होगा शेड्यूल§ֆ:केरल के वायनाड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को दौरा करने वाले हैं. ऐसे में वे आपदा प्रभावितों से भी मिलेंगे और वे अपने विशेष विमान से कन्नूर पहुंचेंगे. इलाकों में दौरा करने के बाद वे राहत शिविरों में जाएंगे, जहां फिलहाल 10,000 से अधिक लोग रुके हुए हैं.§֍:राहुल गांधी ने दिया धन्यवाद§ֆ:प्रधानमंत्री मोदी के आज के वायनाड दौरा को लेकर कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने कहा कि ‘व्यक्तिगत रूप से भयानक त्रासदी का जायजा लेने के लिए वायनाड आने के लिए धन्यवाद, मोदी जी. ये एक अच्छा फैसला है. मुझे विश्वास है कि एक बार जब प्रधानमंत्री प्रत्यक्ष रूप से तबाही की सीमा को देख लेंगे, तो वह इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर देंगे.’§भारत में मानसून के दौरान कई राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं देखी गई. इसमें गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल और उत्तराखंड शामिल है. इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के वायनाड का दौरा करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि वे वायनाड का एरियल सर्वे करने वाले हैं.

