֍:गाजा में बड़ी एयरस्ट्राइक §ֆ:हमास द्वारा संचालित गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय के अनुसार, हमला उस समय हुआ जब लोग नमाज़ अदा कर रहे थे. कार्यालय ने एक बयान में कहा, “इजराइली हमलों ने फ़ज्र (सुबह) की नमाज़ अदा करते समय विस्थापित लोगों को निशाना बनाया, जिसके कारण हताहतों की संख्या में तेज़ी से वृद्धि हुई.”
§֍:लगातार हमले कर रहा है इजरायल§ֆ:पिछले हफ्ते गाजा में चार स्कूलों पर हमला किया गया था. 4 अगस्त को, गाजा शहर में विस्थापित लोगों के लिए आश्रय के रूप में काम करने वाले दो स्कूलों पर इजरायली हमला हुआ, जिसमें 30 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए थे. इससे पहले, गाजा शहर में हमामा स्कूल पर इजरायली हमले में 17 लोग मारे गए थे. 1 अगस्त को दलाल अल-मुगराबी स्कूल पर इजरायली हमले में 15 लोग मारे गए थे. इजरायल का दावा है कि परिसर के अंदर “आतंकवादी” हैं जो “हमास कमांड कंट्रोल सेंटर” के रूप में काम कर रहे हैं.
§֍:40 हजार से अधिक की हो चुकी है मौत§ֆ:10 महीने लंबे युद्ध में गाजा में 40,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं. युद्ध से तबाह तटीय फिलिस्तीनी क्षेत्र में युद्ध विराम के लिए कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है.§इजरायल द्वारा गाजा में लगातार बमबारी और एयर स्ट्राइक की जा रही है. अब एक ताजा हवाई हमले में 100 से अधिक फिलिस्तीनी नागरिकों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है. फ़िलिस्तीनी समाचार एजेंसी WAFA के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि पूर्वी गाजा में विस्थापित लोगों के आवास वाले एक स्कूल को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हमले में 100 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं.

