֍:जानें कैसे आता है भूकंप§ֆ:कहीं भी भूकंप आता है तो महसूस होता है कि जमीन हिल रही है. इसका कारण धरती के अंदर टेक्टोनिक प्लेट का आपस में टकराना होता है. जब ये लगातार साथ हिलते हुए टकराती हैं तो भूकंप आता है. इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं. रिक्टर पैमान पर वेरी लाइट कैटेगरी के भूकंप 3.0 से 3.9 तीव्रता वाले होते हैं, जो एक साल में 49,000 बार दर्ज किए जाते हैं.§हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए. भूकंप के झटके करीब सुबह 10 बजे आए. जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 आंकी गई. इसका केंद्र जमीन के भीतर पांच किलोमीटर की गहराई पर बताया जा रहा है. कम तीव्रता का भूकंप होने से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. बता दें, हिमाचल भूकंप की दृष्टि से सिस्मिक जोन चार और पांच में आता है. कांगड़ा, चंबा, लाहौल, कुल्लू और मंडी भूकंप की दृष्टि से सबसे अति संवेदनशील क्षेत्र हैं.

