֍:समिति को लेकर दी जानकारी§ֆ:बीजेपी द्वरा बनाई गई इस समिति को लकेर पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राज्य प्रबंधन समिति बनाई गई है. इस समिति का अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा को नामित किया गया है. उन्होंने बताया कि असीम गुप्ता को संयोजक और राजीव जसरोटिया, पवन खजूरिया और शौकत गयूर अंद्राबी को समिति का सह-संयोजक नामित किया गया है. भाजपा प्रमुख रविंदर रैना ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री, केंद्र शासित प्रदेश के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी जी किशन रेड्डी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर प्रभारी तरुण चुघ के साथ चर्चा के बाद उन्हें नॉमिनेट किया गया है. §֍:जम्मू-कश्मीर में होंगी इतनी सीटें§ֆ:एक रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू में विधानसभा की 43 और कश्मीर घाटी में 47 सीटें होने वाली हैं. इनमें 9 सीटें अनुसूचित जातियों और 7 अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित होंगी. इनमें पांच सीटों में दो-दो सीटें जम्मू और कश्मीर संभाग में होंगी, जबकि एक सीट दोनों के साझा क्षेत्र में होगी. §֍:सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव जल्द कराने का दिया था आदेश§ֆ:सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर को लेकर पिछले साल आदेश जारी किया था. उसमें कहा गया कि तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित करने के फैसले को बरकरार रखते हुए चुनाव आयोग को 30 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव कराने का आदेश दिया था. §जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव शुरु होने वाले हैं. इसको लेकर बीजेपी ने तैयारियां शुरु कर दी हैं. बीजेपी ने गुरुवार को 132 सदस्यीय राज्य चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की है. जिसका अध्यक्ष तीन बार सांसद जुगल किशोर शर्मा को बनाया है. वहीं, असीम गुप्ता को संयोजक और राजीव जसरोटिया, पवन खजूरिया और शौकत गयूर अंद्राबी को समिति का सह-संयोजक नामित किया गया है.

