֍:सितंबर से शुरु होगी सुविधा§ֆ:डीएमआरसी द्वारा बताया गया कि इस महीने के आखिर तक या सितंबर की शुरुआत में स्टोर वैल्यू क्यूआर कोड टिकट का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा. यह डीएमआरसी के मोमेंटम 2.0 मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगा ताकि यात्री आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकें. अभी कागज वाले क्यूआर कोड टिकट का इस्तेमाल हो रहा है. साथ ही डिजिटल क्यूआर कोड टिकट की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसका इस्तेमाल एक बार ही हो पाता है. सुविधा के शुरु होने के बाद से यात्री स्टोर वैल्यू क्यूआर कोड टिकट मेट्रो के ऐप के जरिये डिजिटल कार्ड वॉलेट को रिचार्ज कर कई बार इस्तेमाल कर सकेंगे. इससे बार-बार क्यूआर कोड टिकट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.§दिल्ली मेट्रो रेल निगम की ओर से यात्रियों के लिए अब नई सुविधा शुरु होने जा रही ह. इसको लेकर दिल्ली मेट्रो में ट्रायल शुरु हो चुका है. बताया जा रहा है कि सुविधा समार्ट कार्ड जैसे क्यूआर टिकट शुरु होने वाला है. इस क्यूआर कोड टिकट का इस्तेमाल कर यात्री से एक से अधिक यात्रा के दौरान किराया भुगतान कर सकते हैं, क्योंकि इस क्यूआर कोड टिकट से स्मार्ट कार्ड की तरह रिचार्ज कराया जा सकता है.

