֍:घरों में पड़ी दरारें§ֆ:उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित खुपी गांव के लोगों से बीतचीत में सामने आया कि यहां लगातार कई दिनों से बारिश हो रही थी. जिससे ग्रामीणों का हाल बेहाल हो गया है. इसके बाद अब गांव के कई घरों में दरारें दिख रही हैं, जिसकी वजह से ग्रामीण घरों को छोड़कर बाहर निकल रहे हैं. §֍:बड़ रहा खतरा§ֆ:उत्तराखंड में कई जिलों में लैंडस्लाइड की समस्या देखने को मिली है, जिस वजह से खुपी गांव के लोग भी डर गए हैं. यहां काफी सालों से भूस्खलन होता आ रहा है, जिसमें लोगों का काफी नुकसान भी हो जाता है. ऐसे में एक बार फिर भूस्खलन की स्थिति सामने आई है. लोगों ने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों की है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. लगातार लैंडस्लाइड की वजह से अब इस गांव के अस्तित्व पर खतरा बढ़ गया है. §उत्तराखंड में मानसून के चलते भारी बारिश देखने को मिल रही है. पिछले दिनों में उत्तराखंड के कई जिलों में बाढ़, भूस्खलन की समस्या देखने को मिली है. इसी के चलते नैनीताल जिले के खुपी गांव में लगातार बारिश से घरों में दरार पड़ गई हैं. इससे गांव का अस्तित्व खतरे में आ गया है. प्रशासन की ओर से अभी तक कोई कड़ा कदम नहीं लिया गया है. वहीं, घरों में दरार देख लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगह की तलाश में निकल रहे हैं.

