֍:इतनी है क्षमता§ֆ:ओडिशा में लॉन्च हुए भारत के पहले राइस एटीएम में राशन कार्ड धारक टचस्क्रीन डिस्प्ले लगा हुआ है, जिसमें आप अपना राशन कार्ड नंबर डालकर 25 किलोग्राम तक चावल ले सकते हैं. इस एटीएम में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन भी आता है. बताया गया कि इस मशीन को लॉन्च करने का उद्देश्य राश की दुकानों से लंबी लाइन को हटाना था. साथ ही इससे सब्सिडी वाले चावल की चोरी और कालाबाजारी से जुड़े मसले भी दूर किए जा सकेंगे. §֍:नहीं होगी धोखाधड़ी§ֆ:मंत्री पात्रा ने लॉन्च कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘हमने लाभार्थियों के लिए राइस एटीएम का टेस्टल किया. यह भारत का पहला राइस एटीएम है, जिसे अभी पायलट प्रोजेक्टा के तौर पर शुरू किया गया है. इसका लक्ष्य यह तय करना है कि लाभार्थियों को सही वजन में चावल मिले ताकि किसी भी धोखाधड़ी को रोका जा सके. जिले से लेकर राज्य के लाभार्थी ‘राइस एटीएम’ से चावल हासिल कर सकेंग.’ §֍:नहीं होगी ठगी§ֆ:राशन दुकानों पर चावल की ठगी को लेकर मंत्री पात्रा ने कहा कि इससे राज्य में चावल की ठगी कम होगी. साथ ही लोगों को डीलरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. चावल एटीएम को लेकर कहा गया कि इसे अभी केवल भुवनेश्वर में लॉन्च किया गया है. सफलता दिखने पर इसे देशभर में लगाए जाने का प्रयास किया जाएगा. फिलहाल, इसे ओडिशा के 30 जिलों में लॉन्च करने की योजना है. इससे कई राज्यों के लोग इस ऑटोमैटिक सिस्ट.म के जरिये अपना राशन हासिल कर सकेंगे.§भारत के ओडिशा राज्य के भुवनेश्वर जिले में देश का पहला चालव एटीएम का उद्घाटन हुआ है. इसे ओडिशा के फूड सप्लामई और कंज्यूलमर वेलफेयर मिनिस्टसर कृष्ण चंद्र पात्रा ने मंचेश्वर इलाके के एक गोदाम में भारत के पहले राइस एटीएम को आधिकारिक तौर पर लॉन्चल किया है. इस मशीन में पीडीएस चावल के वितरण को सही तरह से पूरा करने की क्षमता है.

