֍:प्रधानमंत्री मोदी ने दी प्रतिक्रिया §ֆ:प्रधानमंत्री मोदी ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा से बात कर जानकारी मांगी है. पीएम मोदी ने इस स्थिति में सभी विकल्पों पर विचार करने को कहा है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराने के मामले में पेरिस ओलंपिक समिति के समक्ष विरोध दर्ज कराने को कहा है.
§֍:पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट अयोग्य घोषित §ֆ:इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनेश के अयोग्य होने के बाद एक पोस्ट शेयर की थी. इस पोस्ट में उन्होंने विनेश के खेल की तारीफ करते हुए मेडल से चूक जाने पर दुख जताया था.
उन्होंने कहा था कि विनेश आप चैम्पियनों के चैम्पियन हो. आप भारत का गौरव हो और हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हो. आज के झटके से दुख पहुंचा है. काश मैं शब्दों में बता पाता कि इस समय कितना मायूस हूं. लेकिन मुझे पता है कि आप फिर वापसी करोगी. चुनौतियों का डटकर सामना करना आपके स्वभाव में है. मजबूती से वापसी करो. हम सभी आपके साथ हैं.
§भारत के लिए बुधवार का दिन बड़ा झटका लेकर आया. ओलंपिक में सिल्वर मेडल पक्का कर फाइनल में एंट्री करने वाली भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है. इस पर पीएम मोदी ने IOA से इस मामले पर सख्त आपत्ति दर्ज कराने को कहा है.

