֍:क्या मिलेंगे फीचर्स§ֆ:नथिंग के नए 2a प्लस मॉडल में क नए फीचर्स को जोड़ा गया है, इसमें 5000mAh की बैटरी, 50MP का डुअल रियर कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा शामिल है. इसी के साथ इसके लुक्स फोन को अन्य फोन से अलग बनाते हैं. इसी के साथ फोन में 6.7-inch का FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, MediaTek Dimensity 7350 Pro, Nothing OS 2.6, Android 14 और 50MP + 50MP का डुअल रियर कैमरा मिलता है. डिवाइस में 5000mAh की बैटरी दी गई है.§֍:क्या होगा दाम?§ֆ:Nothing Phone 2a Plus की सेल आज 7 अगस्त से शुरु हो रही है. इस सेल फ्लिपकार्ट द्वारा शुरु की गई है. फोन में आपको दो कलर देखने को मिल जाते हैं, जिसमें ऑप्शन- ग्रे और ब्लैक शामिल है. इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है. वहीं, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है. दोनों ही वेरिएंट्स पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. §नथिंग फोन पिछले कुछ सालों में भारतीय लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हुआ है. इस कंपनी के फोन को काफी प्यार मिला है. ऐसे में नथिंग के नए नथिंग फोन 2a Plus की सेल आज से शुरु होने वाली है, जो कि फ्लिपकार्ट पर शानदार डिस्काउंट के साथ मिल सकेगा. यह फोन नथिंग 2a प्लस का अग्रेडेड वर्जन है. बता दें कि इस फोन की सेल का लोग बेसब्री से इंतेजार कर रहे थे.

