֍:राजधानी में होगी बारिश§ֆ:देश की राजधानी दिल्ली में मौसम 8 अगस्त से ठंडा हो सकता है. यहां बारिश को लेकर आईएमडी ने बताया कि 8 अगस्त तक दिल्ली में तेज बारिश की संभावना है. दिल्ली का अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के रहेगा. §֍:
अगले 24 घंटे में इन राज्यों में होगी बारिश
§ֆ:मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है. §मानसून के चलते 7 अगस्त को हिमाचल और उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश हुई, जिसमें भूस्खलन की समस्या सामने आ रही है. ऐसे में मध्य प्रदेश, यूपी, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और ओडिशा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसी के साथ राज्धानी दिल्ली में भी 8 अगस्त से बारिश की संभावना बनी हुई है.

