It takes a village – Vinesh PHOGAT ???????? talking to her mother after becoming the first Indian to reach Olympic final in women’s wrestling#uww #wrestling #wrestleparis #olympics #paris2024 pic.twitter.com/Kh5SDCVR3T
— United World Wrestling (@wrestling) August 6, 2024
§֍:इससे पहले साक्षी ने 2016 रियो में जीता था ब्रॉन्ज§ֆ:बता दें कि ओलंपिक की शुरुआत 1896 में हुई थी. पहले सीजन में रेसलिंग शामिल थी. मगर 1904 से कुश्ती को रेग्युलर रखा गया. मगर महिला रेसलर्स को ओलंपिक में 2004 से एंट्री मिली है. इसके बाद भारतीय पहलवान साक्षी मलिक ने 2016 रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. मगर अब विनेश ने फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है.
§हरियाणा की मिट्टी से पर खेलने वाली भारतीय स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया. जिस मिट्टी ने उन्हें आगे बढ़ाया उसी मिट्टी की शान को बरकरार रखने के लिए पूरी दुनिया के सामने एक बार फिर खुद के अस्तित्व को साबित कर दिया. विनेश ने पेरिस ओलंपिंक 2024 में भारत के लिए सिल्वर मेडल पक्का कर दिया है. विनेश ने महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल इवेंट के फाइनल में एंट्री कर ली है. वो ओलंपिक इतिहास में महिला कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर भी बन गई हैं.
यूँ दे पटका @Phogat_Vinesh ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को ????
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) August 6, 2024
pic.twitter.com/usx6erCL9Z

