֍:विनेश फोगाट की सेमीफाइनल में एंट्री§ֆ:विनेश फोगाट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूक्रेन की खिलाड़ी लिवाक ओकसाना को 7-5 से करारी शिकस्त दी. अब विनेश का सेमीफाइनल मुकाबला आज ही रात 9:45 होगा.
§֍:नीरज चोपड़ा ने किया क्वालिफाई§ֆ:नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में कमाल कर दिखाया है. उन्होंने अपने पहला ही थ्रो 89.34 मीटर की दूरी पर फेंका. इस तरह उन्होंने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. नीरज का यह इस सीजन का बेस्ट थ्रो है. इससे पूर्व नीरज ने साल 2024 में नीरज ने 88.36 मीटर दूर भाला फेंका था. टोक्यो ओलंपिक में थ्रो 87.58 दूरी पर फेंका था, जिसकी बदौलत उनको गोल्ड मेडल मिला था. कुल मिलाकर नीरज ने अपने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
§Paris Olympics 2024 Day 11 Updates: खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ ओलंपिक गेम्स इस बार पेरिस में हो रहे हैं. पेरिस ओलंपिक 2024 के 11वें दिन यानी मंगलवार (6 अगस्त) को भी भारतीए एथलीट्स दम दिखाएंगे.ओलंपिक के 11वें दिन भारतीय हॉकी टीम जर्मनी से सेमीफाइनल में जीतने के लिए उतरेगी. वहीं नीरज चोपड़ा और किशोर जेना जेवलिन थ्रो में दम दिखाएंगे. वहीं कुश्ती में भारत के लिहाज से अहम दिन है. पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें, हम लगातार इस पेज को अपडेट कर रहे हैं.

