֍:NHAI ने बड़े नियम §ֆ:नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से One Vehicle, One FASTag को शुरू किया है. इसकी मदद से ऐसे व्हीकल मालिकों की मनमर्जी रोक लगाना है, जो अपने कई व्हीकल के लिए एक ही Fastag का इस्तेमाल करते हैं, या फिर एक व्हीकल के लिए कई Fastag ले चुके हैं. NHAI की तरफ से 31 जनवरी अंतिम तारीख तय की है.
§֍:FASTag को डीएक्टिवेट होने से ऐसे बचाएं §ֆ:अपने FASTag को एक्टिवेट रखने के लिए जरूरी है कि यूजर्स को उसका KYC अपडेट करना होगा. यह फैसला RBI की गाइडलाइंस के बाद लिया गया. लेटेस्ट FASTag का ही KYC कराएं. 31 जनवरी तक KYC कंप्लीट ना करने वाले पुराने FASTag को बंद कर दिया जाएगा.
§֍:जानें क्या है FASTag और कैसे करता है काम? §ֆ:FASTag एक इलेक्ट्रोनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है, जो रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टेक्नोलॉजी पर काम करती है. यह कार की विंडस्क्रीन पर लगता है, टोल प्लाज पर लगे सेंसर के पास पहुंचते ही, ऑटोमैटिक चार्जेस कट जाता है और टोल गेट ओपेन हो जाते हैं.
§नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने FASTtag को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. एनएचएआई ने हाल ही में One Vehical, One FasTag कैंपेन की शुरुआत कर दी है. जिसके तहत fastag को लेकर एक बड़ा नियम बदलाने जा रहा है. दरअसलस 31 जनवरी के बाद उन फास्टैग को कैंसिल कर दिया जाएगा, जिनकी केवीसी कंप्लीट नहीं होगी. ऐसे में सड़क पर चल रही गाड़ियों को टोल टैक्स पर भुगतान करना पड़ सकता है. तो आइए जानते हैं कैसे Fastag को कैंसिल होने से कैसे बचा सकते हैं.

